दिबियापुर। चोरों ने कंचौसी मोड़ पर स्थित एक खाली मकान का ताला तोड़ दिया। अंदर अलमारी में रखी नकदी व जेवर पार कर दिए। घटना सात-नौ बजे की बीच की है। घटना के समय परिवार प्रदर्शनी देखने को गया था। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
कस्बा के कंचौसी मोड़ निवासी नारायण कुमार अवस्थी 20 सितंबर की शाम सात बजे परिवार के साथ कस्बे में लगी प्रदर्शनी को देखने गया था। रात नौ बजे वापस घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। पीड़ित अंदर पहुंचा। सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। आरोप है कि अलमारी में 60 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र 14 सोने के मोती सहित लाखों कीमत के जेवर पार कर दिए।
घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल किए है। शाम सात से रात नौ बजे के बीच चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने पुलिस की गश्त की पोल खोल दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद मकान मालिक से घटना के बारे में पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।