फोटो-18- कि्रकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत:आयोजक
- फोटो : कैसरगंज में अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी।
कंचौसी। कस्बे के मेला ग्राउंड में चल रहे कंचौसी प्रीमियर लीग के तीसरे दिन भरारापुर व लहरापुर की टीमों में मुकाबला हुआ। लहरापुर की टीम ने भरारापुर को हराते हुए जीत दर्ज की।
10-10 ओवर के इस मैच को देखने के लिए दर्शकों की खूब भीड़ देखने को मिली। कंचौसी प्रीमियर लीग के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को लहरापुर और फफूंद भरारापुर की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भरारापुर की टीम निर्धारित 10 ओवरों के मैच में 74 रन बना सकी। पूरी टीम ऑलआउट हो गई। वहीं लहरापुर टीम की ओर से हरिमोहन ने तीन विकेट झटके और रवि ने शानदार गेंदबाजी करते दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लहरापुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए ग्राउंड में मौजूद दर्शकों ने मैच का आनंद लिया। छक्के चौकों के बीच तालियों की आवाज गूंजती रहीं। अंपायर की भूमिका भूरा तिवारी व बालाजी ने निभाई।