फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर से करीब एक किमी दूर मिला मजदूर का शव

Mon, 13 Jul 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाल क्षेत्र के गांव सलेमपुर-नवलपुर के पास रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक मजदूर का शव मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान उसके मुंह में झाग व हाथ में लाल निशान मिला। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
गांव सलेमपुर-नवालपुर निवासी अवधेश सिंह सेंगर पुत्र महिपाल (38) मजदूर था। रविवार शाम ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित ईंट भठ्ठे के पास उसका शव पड़ा देखा। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को जिला अस्पताल ले गए। यहां परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में शराब पीने की बात सामने आई है। सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें