फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: थ्रेसर में फंसा मजदूर का हाथ, रेफर

Fri, 10 Mar 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। सहार थाना क्षेत्र के भगवंतापुर में सरसों कटाई के दौरान एक मजदूर का हाथ थ्रेसर में चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के मढ़ोकतीम निवासी कुलदीप कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार को वह पास के गांव भगवंतापुर में सरसों की कटाई कराने के लिए गया था। कटाई के दौरान अचानक से उसका हाथ थ्रेसर में चला गया। चीखने पर जब तक ट्रैक्टर को बंद किया गया तब तक उसका हाथ बुरी तरह से कट गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने घटना की जानकारी कुलदीप के परिजनों को दी। परिजन उसे सीएचसी बिधूना ले आए।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सहार नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाइक फिसलने से दो युवक घायल
बिधूना। कानपुर नगर के नैरैया खेड़ा निवासी राजू गुरुवार को बाइक से अपने दोस्त बृजेश के साथ सहार थाना क्षेत्र के मढ़ोकतीम स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। बिधूना-सहार मार्ग पर डोडापुर के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें