फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिड-डे मील में मिलेगा मोटा अनाज

Fri, 10 Mar 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोटा अनाज (मिलेट्स) स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। सरकार की ओर से भी लोगों को मोटे अनाज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को भी स्वा मोटे अनाज से तैयार हुए व्यंजन दिए जाएंगे। नए शैक्षणिक सत्र में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील (मध्यान्ह भोजन योजना) के मेन्यू में मोटे अनाज का भोजन शामिल करने को कहा है। उनकी ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सप्ताह में एक दिन मोटे अनाज का भोजन मिड-डे मील के तहत दिए जाने का प्रस्ताव किया है। अब परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को सप्ताह में एक दिन मिडे-डे मील के तहत मोटे अनाज का भोजन परोसा जाएगा। पौष्टिकता में भरपूर मोटे अनाज को फिर से खाने की आदत डालने के लिए यह पहल की जा रही है।
बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि मिड-डे मील योजना में मोटा अनाज परोसा जाना है। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा का भी पत्र प्राप्त हो चुका है। शासन की ओर से नए शैक्षणिक सत्र में भोजन मेन्यू में इसे शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें