फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेत में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Thu, 23 Oct 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23एयूआरपी10- मृतक श्रीकृष्ण की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अजीतमल। गांव शाहपुर तुम्हरया में मजदूर का शव खेत में खड़े पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतार लिया। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव शाहपुर तुम्हरया श्रीकृष्ण (35) मजदूर था। बुधवार रात आठ बजे घर से निकल गया था। गुरुवार सुबह गांव के बाहर खेत पर खड़े आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मजदूर का शव लटका मिला। जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में परिजन ने बताया कि श्रीकृष्ण की पत्नी मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है जिसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं है।
श्रीकृष्ण की छह बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई रामचंद्र अहमदाबाद में नौकरी करता है। घटना के समय पत्नी घर थी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मजदूर शराब पीने का आदी था। इसी चक्कर ने खेती बेच दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-23एयूआरपी10- मृतक श्रीकृष्ण की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें