फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रॉली से गिरे मजदूर की उपचार के दौरान मौत

Thu, 01 Jan 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र की पाता चौकी के गांव दशहरा निवासी एक मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

गांव दशहरा निवासी नीरज बाबू (46) मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे वो गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर से सैनपुर गांव के पास भूसा डालने गया था। वहां से वापस आने के दौरान वह ट्रॉली में बैठा था।
इसी दौरान अचानक नीरज बाबू ट्रॉली से रास्ते में गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे अछल्दा सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची थी। परिजन ने कार्रवाई से मना कर दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें