फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिट्टी की जांच के लिए खुलेंगी प्रयोगशालाएं

Wed, 02 Jul 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किसानों को अब खेतों की मिट्टी की जांच कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह जांच अब इलाके में ही संभव हो सकेगी। यह सहूलियत देने के लिए कृषि विभाग मिनी मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित कराएगा।
विज्ञापन

प्रयोगशाला स्थापना पर करीब दो लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए सरकार कुल लागत का 75 फीसदी अनुदान देगी। इसकी स्थापना के लिए विभाग ने कृषि स्नातक अभ्यर्थियों से विभागीय पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नेशनल प्रोजेक्ट सोल हेल्थ एंड फैकल्टी कार्यक्रम में जिले में मिनी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना होंगी। कृषि विभाग की वेबसाइट पर https://agridarshan.up.gov.in पर VLSTL पोर्टल के जरिए ऑनलाइन बुकिंग होगी।
विज्ञापन

यह बुकिंग 12 जुलाई रात 12 बजे तक की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना के लिए परियोजना की कुल लागत दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
परियोजना का लागत का 75 प्रतिशत अनुदान सरकार देगी। जबकि शेष 25 प्रतिशत की धनराशि लाभार्थी को स्वयं निवेश करनी होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषि स्नातक अभ्यर्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें