औरैया। प्राथमिक व नगरीय स्वास्थ्य केंद्राें में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
इसमें मरीजों को इलाज देने के नाम पर खानापूर्ति हो रही। किसी स्वास्थ्य केंद्र में एलटी छुट्टी पर थे तो कहीं चार दिन से सीबीसी मशीन खराब पड़ी थी। इससे मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनारसीदास में दोपहर 12:35 बजे डॉक्टर, एलटी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद थे। एक महिला की काउंसलिंग चल रही थी। उनके बाद सुभाष चौक के पास रहने वाले शुभम गुप्ता उपचार के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात में नींद नहीं आती, इसके बाद डॉक्टर ने सीबीसी जांच कराने की बात कही।
मरीज जब दवा कक्ष में सीबीसी जांच कराने के लिए पहुंचा तो पता चला कि चार दिन से तकनीकी कारणों की वजह से सीबीसी मशीन खराब पड़ी है। बुधवार तक बनने की उम्मीद है, तब ही मरीज को बुलाया गया। यह सुनकर मरीज दवा लेकर वापस चला गया।
उधर, स्वास्थ्य केंद्र के अंदर पेयजल जल की कोई खास व्यवस्था नहीं थी, आरओ से गर्म पानी आ रह था। पीने के लिए गिलास भी नहीं मिला। इसी तरह शहर से सटे खानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर 1:12 बजे डॉक्टर अपनी कुर्सी में नहीं थे। 10 मिनट इंतजार के बाद डॉक्टर आ गए। इस दौरान फार्मासिस्ट ने पर्चा बनाकर डॉक्टर के पास भेजा।
डॉक्टर को क्षेत्र के एक मरीज ने बताया कि पर्याप्त नींद नहीं आती। डॉक्टर ने पर्चा में हीमोग्लोबिन और सीबीसी जांच पर्चे में लिखकर पांच दिन की दवा दी। बताया कि एलटी के छुट्टी पर होने से छह माह तक जांच नहीं हो पाएंगी।
उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टर के आभाव में मरीज को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां पर पेयजल के नाम पर एक कैंपर में पानी और उसके बगल में गंदा गिलास रखा था। स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन ने इसी कैंपर के बगल में ओआरएस कॉर्नर बनाया था ताकि मरीज ओआरएस के पैकेट खोलकर पी सके। गंदा गिलास होने की वजह से मरीज इससे कतरा रहे हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्चा सीएचसी का
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खानपुर में आने वाले मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अयाना की ओपीडी पर्चा दिया गया। ऐसी स्थिति में मरीजों में असमंजस की स्थिति बनी रही कि वह सीएचसी में इलाज कराने आए, या फिर पीएचसी में।
-
ड्रेस कोड में नहीं मिला स्टाफ
पीएचसी सेंगनपुर, पीएचसी मुहम्मदाबाद, गंगादासपुर पीएचसी, रुरुगंज पीएचसी, असजना पीएचसी, बनारसीदास पीएचसी, खानपुर पीएचसी
पीएचसी में किट से जांच की सुविधा है। सीबीसी की सुविधा नहीं है। खानपुर में महिला एलटी छुट्टी पर है। बनारसीदास में मशीन गड़बड़ कर रही। इसे ठीक कराया जाएगा।
-डॉ.सुरेंद्र सिंह, सीएमओ
फोटो-05-पीएचसी मुहम्मदाबाद में बिना ड्रेस कोड बैठा स्टॉफ। संवाद
फोटो-05-पीएचसी मुहम्मदाबाद में बिना ड्रेस कोड बैठा स्टॉफ। संवाद