फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोग के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को करें दूर

विज्ञापन
फोटो 30एयूआरपी40- गोष्ठी के दौरान मौजूद रक्षा मिशन के पदाधिकारी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत शनिवार को 50 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय से हुई। इस मौके पर कुष्ठ मरीजों को सेल्फ केयर किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई कि कुष्ठ रोगियों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। हाथ मिलाएं, कुष्ठ मिटाएं के माध्यम से समाज को कुष्ठ मुक्त करने का संकल्प लिया। बताया कि 13 फरवरी तक अभियान चलेगा। गांव स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों का भ्रम दूर किया जाएगा। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ सुधांशु दीक्षित ने बताया कि यदि समय से जांच और इलाज किया जाए तो ये बीमारी ठीक हो जाती है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त करना है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. विशाल ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाया गया। जनपद में 46 मरीज हैं। सात माह में 14 लोगों को इस रोग से मुक्ति मिली है। इस मौके पर चिकित्सालय के प्रबंधक डॉ. सुभाष, डॉ. देव नारायण कटियार सहित फार्मासिस्ट, कुष्ठ रोगी व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
उधर बेला में कस्बा स्थित पीएचसी पर कुष्ठ जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें डॉक्टर सिद्धार्थ ने कुष्ठ रोग निवारण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट श्याम नरेंद्र दुबे, विवेक पांडे, प्रभात अवस्थी, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें