बिधूना। अछल्दा रोड पर स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में मंगलवार को वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। बच्चों ने सांस्कृति प्रस्तुतियों के साथ खेलकूद व योगा आदि में प्रतिभाग किया। खेलकूद की 200 मीटर दौड़ में कृष्णा ने प्रथम व प्रतीक ने द्वितीय व लकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में आर्यन ने प्रथम, हार्दिक ने द्वितीय व अक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में दिव्यांशी ने प्रथम, आरजू ने द्वितीय व काव्या ने तृतीय और रिंग दौड़ में पवन ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय व अर्नव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बच्चों द्वारा अन्य सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
पूर्व प्रधानाचार्य राम कुमार सक्सेना ने कहा कि विद्यालय के चेयरमेन यादव की ओर से कई संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। जिनमें पढ़कर बच्चे देश में अपना व विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
विद्यालय के चेयरमेन व पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने कहा कि बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। जिससे उनका मन और तन से स्वस्थ्य सके।