फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से भट्ठा मजदूर की मौत

विज्ञापन
मजदूर सुनील की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर प्रह्लादपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने पर सिर में आईं चोटें मौत की वजह बन गईं।
विज्ञापन

फफूंद के भुरेपुर गांव निवासी रामलाल का बेटा सुनील (28) चपटा गांव स्थित केएस भट्ठा में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर वह भट्ठे से मजदूरी का हिसाब कर बाइक से घर लौट रहा था। प्रह्लादपुर के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे सीएचसी अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सुनील हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की सूचना पर मजदूर की पत्नी सरोज, बच्चे नीशू, सचिन व भोले रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-11एयूआरपी-32 हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें