फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भट्टा श्रमिक ने मालिक पर गर्भवती पत्नी को पीटने का लगाया आरोप, सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। ईंट भट्टे पर पथाई करने वाले श्रमिक ने भट्टा मालिक और उसके बेटे पर गर्भवती पत्नी को पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट से पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर के राठ कस्बा निवासी राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी सरोज आदि के साथ बतौर पथाई श्रमिक काम करता है। होली पर मिलने आए उसके पिता अमर चंद व अन्य परिजन बुधवार को वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी भट्टा मालिक और उसका बेटा भी वहां पहुंच गया। वापस जाने की बात को लेकर विवाद होने लगा। भट्टा के श्रमिक राजेंद्र का आरोप है कि भट्टा मालिक और उसके बेटे ने मिलकर राजेंद्र, उसकी पत्नी, पिता व मां की मारपीट कर दी।
इसमे राजेंद्र की चार माह से गर्भवती पत्नी सरोज घायल होकर गिर पड़ी। परिजन उसे कोतवाली ले गए। जहां से पुलिस ने इलाज के लिए उसे सीएचसी अजीतमल भेजा। जहां से डाॅक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि वह और सीओ सदर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें