फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ बिजली के बेटे का अपहरण

Wed, 07 Nov 2018 07:14 PM IST
auraiya
विज्ञापन
सदैव उर्फ राजा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र में तैनात एसडीओ (बिजली)ने नाबालिग पुत्र के लापता होने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। औरैया में रहने वाले एसडीओ का पुत्र मंगलवार शाम से लापता है।
विज्ञापन


जालौन रोड पर रहने वाले गजेंद्र सिंह रनियां (कानपुर देहात ) में एसडीओ बिजली के पद पर तैनात हैं। इनका पुत्र सदैव सिंह उर्फ राजा (15) मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे फुटबाल खेलने के लिए स्कूटी से स्टेडियम के लिए निकला था। वह घर नहीं लौटा। बैग में उसके जूते व फुटबाल थी। गजेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा रोज की तरह मंगलवार को स्टेडियम के लिए निकला था। वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू की। कॉल करने पर मोबाइल बंद मिला। इसी दौरान किसी ने घर के पास रखे ट्रांसफार्मर के पास बेटे का बैग रखे होने की जानकारी दी। बैग में फुटबाल व जूते थे। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 

इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। किशोर के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर मिल रही है। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें