फोटो25एयूआरपी 32- पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म व हत्या का आरोपी गौतम। संवाद
फोटो25एयूआरपी 33- गांव के तालाब में मासूम की तलाश करते ग्रामीण व मौजूद पुलिस। संवाद
फोटो25एयूआरपी 34- घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़। संवाद
फोटो25एयूआरपी 35- घटनास्थल पर मौजूद एसपी चारू निगम व पुलिस बल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया (अयाना)। अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर मवेशी चराने गई आठ वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर शनिवार दोपहर गांव में बंद पड़े स्कूल के पास स्थित खेत से पुलिस ने बालिका का शव बरामद किया है।
गांव निवासी बालिका शुक्रवार दोपहर मवेशी चराने गई थी। शाम छह बजे जब मवेशी पहुंचे और पुत्री घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। पिता ने देर रात पुलिस को पुत्री के लापता होने और उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए शिकायती पत्र दिया। शुक्रवार देर रात पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की थी। मासूम के अपहरण की सूचना पर एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ अजीतमल भरत पासवान समेत अजीतमल व अयाना थानों की पुलिस पूरी रात उसकी तलाश करती रही।
इस दौरान पुलिस ने 20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान इसी गांव का एक संदिग्ध गौतम दोहरे ने पुलिस से घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। मौके पर पहुंची टीम फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
एसपी चारू निगम ने बताया कि पूछताछ हत्यारोपी गौतम दोहरे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उसने पड़ोसी गांव करमपुर स्थित ठेके से शराब व बिस्कुट का पैकेट खरीदा था। इसके बाद वह अपने गांव पहुंचा। शाम लगभग पांच बजे घर के पास से मासूम को निकलते देखकर उसने बिस्कुट देने का लालच देकर बुला लिया। मासूम को बहला कर स्कूल के पास स्थित खेत में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।