फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्रा का बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोचिंग से लौटते समय की वारदात, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गंत मोहल्ला बनारसीदास निवासी की एक छात्रा का बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर भाग गए। भाग रहे बाइकर्स का सीसीटीवी कैमरे फोटो कैद हो गया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी शिवानी पाल पुत्री अखिलेश कुमार ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार सुबह लगभग आठ बजे वह गुलाब सिंह महाविद्यालय के पास कोचिंग पढने के लिए गई हुई थी। जहां से कोचिंग घर जा रही थी। जैसे ही वह बीच रास्ते में फफूंद रोड पर पडने वाले जगदीश वाटिका के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे उसके हाथ से मोबाइल छीनकर दिबियापुर बाईपास की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर छात्रा ने शोरगुल भी मचाया लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचते और उसकी बात समझते, तब तक लुटेरे वहां से भाग चुके थे। हालांकि बाइकर्स सवार लुटेरों के चेहरे सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजनों के साथ छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश करने में जुटी हुई है। जल्द ही बाइक सवार पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें