फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से बालिका लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव क्योंटरा से शुक्रवार को घर के बाहर से बालिका लापता हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस 16 घंटे बाद भी बालिका को नहीं खोज पाई है।
विज्ञापन

गांव क्योंटरा निवासी गोविंद बाबू दोहरे ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मेरी बेटी आरुषी (07) को 13 नवंबर शाम साढ़े सात बजे दादी ने खाना खिलाया। इसके बाद वह घर से बाहर निकल आई।
रात दस बजे वह घर पहुंचा तो बेटी नहीं मिली। उसने यह भी बताया कि आरुषी की मां का निधन हो चुका है। वह प्राइवेट गाड़ी चलाता है। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि लापता बालिका की तलाश में गांव के कुएं के साथ ही हर जगह तलाश कराई गई, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस खोजबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें