फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने बाजी मारी

Fri, 02 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में गांधी जयंती के अवसर पर खो-खो प्रतियोगिता कान्हा इंटर नेशनल एकेडमी में आयोजित की गई। प्रतियोगिका में ब्लू हाउस ने बाजी मारकर अपना परचम लहराया।
विज्ञापन



शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य अल्बर्ट फ्रांसिस ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रबंध समिति के सदस्यों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।

 
प्रधानाचार्य अल्बर्ट फांसिस ने सत्य और अहिंसा का जीवन में महत्व और महात्मा गांधी के संघर्षों पर विस्तृत से चर्चा की। आयोजित खो- खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने यलो हाउस को हराकर जीत हासिल की है।
विज्ञापन


 
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्कर्ष, रिषभ, हसन, मोनू ,  मनीष, युवराज आदि का खेल अति सराहनीय रहा । प्रतियोगिता में विजयी छात्र-  छात्राओं को प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया ।


इस अवसर  पर प्रबंध समिति के सदस्य नगेंद्र तिवारी,  पुनीत दीक्षित, अनिल दीक्षित, आरके गुप्ता, प्रेम दुबे, पीटीआई संजय गुर्जर, डेसर, हिमांशु, प्रदीप, प्रशांत, विवेक, किशोर,  धनेंद्र आदि अध्यापक उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें