औरैया। बुधवार को जिले में कई स्थानों पर मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। कई संस्थाओं ने खिचड़ी, चाय पकौड़ी वितरित की तो कहीं गरीबों को कंबल वितरित किए गए। महिला संगठनों ने भी साबूदाना की खिचड़ी व कंबल वितरण कर गरीबों को त्योहार का तोहफा दिया।
अछल्दा क्षेत्र में ग्राम सुभानपुर में सामाजिक जागरूकता शिक्षा सुरक्षा जनकल्याण फाउंडेशन व मेला कमेटी के तत्वावधान में बाबा पांडरी व माता काली के प्राचीन मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को खिचड़ी वितरित की गई।
मंदिर के पुजारी संतराम, सत्यनारायण व ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कराई। आयोजन स्थल पर नृत्य कर पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार, विनीता चौधरी व इशू प्रताप मौजूद रहे। वहीं, हरीगंज तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर राहगीरों को चाय-पकौड़ी वितरित की गई। इस दौरान चेयरमैन अरुण दुबे, अनिल पांडेय व रामजी पोरवाल उपस्थित रहे।
दिबियापुर में जायंट्स ग्रुप ऑफ राइजिंग क्वींस की अध्यक्ष नंदिनी पोरवाल ने रामकृष्ण नगर स्थित आवास पर टीम के साथ राहगीरों को साबूदाना की खिचड़ी वितरित की। इस अवसर पर रितु चंदेरिया, रश्मि पोरवाल, सुनैना तिवारी, निधि उपाध्याय, सुनीता तिवारी, सलनी कटियार, आशा पोरवाल व श्रद्धा मनु चौहान मौजूद रहीं।
उधर, 50 शैय्या मातृ एवं शिशु अस्पताल में मकर संक्रांति के पर्व पर स्टाफ नर्स रीना यादव ने अधीक्षक डॉ. विजय आनंद, प्रवीण कठेरिया आदि के साथ गर्भवती महिलाओं रजनी व सपना को मकर संक्रांति पर पुत्र रत्न की प्राप्ति पर मिठाई, शिशुओं के कपड़े व खिलौना आदि वितरित किए। इसके अलावा बेला मार्ग पर मिडिल स्कूल के सामने देवेंद्र तिवारी, राजेश दुबे व दीपचन्द्र राजपूत द्वारा भंडारे में पूड़ी- सब्जी का प्रसाद बांटा गया।
वहीं, मंडी गेट के पास डाॅ. अभिनंदन व डाॅ. अंशुमान त्रिपाठी ने भी राहगीरों को पूड़ी सब्जी वितरित की। वीजीएम महाविद्यालय के पास मोनू यादव, रामराज तोमर, प्रशांत गुप्ता, प्रवीण शर्मा, कुलदीप तोमर व उमेश गुप्ता लोगों को पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा गायत्री शक्तिपीठ पर कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के साथ सेवा भारती,जायंट्स ग्रुप, नीमा व वरिष्ठ नागरिक संगठन का सहयोग रहा। जिला समन्वयक डॉ. हरी बाबू गुप्ता, अमित गुप्ता, सुशीला बाजपेई,धर्मेंद्र गुप्ता व भारती पोरवाल ने विचार प्रस्तुत किए।
कन्या पूजन के साथ किया भोज
कंचौसी। मकर संक्रांति के अवसर पर नहर बाजार में समाजसेवियों द्वारा भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान आलू भल्ला, चटनी और चाय का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया। सुबह से ही समाजसेवियों ने क्षेत्रवासियों, राहगीरों, माताओं और बहनों को आलू भल्ला और चाय वितरित की। इस आयोजन में दीपक गौर, लल्ला शर्मा, रवि शर्मा, सचिन गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे। (संवाद)
फोटो-28- अछल्दा में खिचड़ी वितरण करते लोग। स्रोत: अयोजक
फोटो-28- अछल्दा में खिचड़ी वितरण करते लोग। स्रोत: अयोजक