फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेल डीएवी में हेड बॉय बने केशव और हेड गर्ल बनी सिद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर।
गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में नव निर्वाचित छात्र परिषद में हेड बॉय के पद पर केशव दुबे और हेड गर्ल के पद पर सिद्धि दुबे चुने गए। सोमवार को आयोजित स्टूडेंट काउंसिल-2023 के इन्वेस्टिचर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) में छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि के तौर पर गेल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी मौजूद रहे।

गेल गांव स्थित सरगम ऑडीटोरियम में कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी ने कहा कि सभी काउंसिल मेंबर्स छात्र छात्राएं, मिली शक्तियों का जिम्मेदारी से रचनात्मक रूप में प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस समारोह को सिर्फ एक रिवाज न मानें, यह समारोह विद्यार्थियों के प्रोफेशनल विकास का पहला चरण है।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य दीपा शरण ने बताया कि छात्र परिषद का निर्वाचन विद्यालय के कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों द्वारा मतदान के माध्यम किया गया। इसमे पूरी प्रक्रिया देश के आम चुनाव के समान रखी गई। इसका उद्देश्य देश में होने वाले चुनाव की जानकारी के बारे में छात्र छात्राओं को अनुभव देना रहा।
हेड बॉय के पद पर केशव दुबे और हेड गर्ल के पद पर सिद्धि दुबे को प्राचार्या दीपा शरण ने पद की शपथ दिलाई। कल्चरल कैप्टन लोकेश चबडाल, स्पोर्ट्स कैप्टन पियूष यादव और डिसिप्लिन कैप्टन के पद पर अभिनव सक्सेना ने शपथ ली। अशोक सदन से सिद्धार्थ पाठक, दयानंद सदन से आर्यन सिंह, हंसराज सदन से प्रथा गुप्ता और विवेकानंद सदन से दीपाली ने अपने अपने सदनों के कप्तान के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन

गेल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस वेलमुरुगन, महाप्रबंधक शशांक सक्सेना, मुख्य महाप्रबंधक आलोक जैन सहित अभिभावक प्रतिनिधि विवेक सेठी और राहुल कुमार एवं अभिभावक उपस्थित रहे। राजीव शर्मा ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें