फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर अखंड रामायण का पाठ शुरू, आज होंगे भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। बुढ़वा मंगल के पर्व को लेकर सोमवार शाम तक हनुमान मंदिरों में तैयारियों का दौर चलता रहा। कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई तो कुछ जगहों पर हनुमान भक्त मंगलवार को होने वाले आयोजनों को लेकर भव्यता देते नजर आए। वहीं कई मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ भी शुरू किया गया।
औरैया-दिबियापुर मार्ग पर ककराही पुलिया के पास संकट मोचन श्री बड़े हनुमान मंदिर पर विधिवत पूजन अर्चन के साथ अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ। अलग अलग समय पर भक्तों ने पहुंचकर अखंड रामायण का पाठ किया। इस मौके पर खासी संख्या में स्थानीय भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्थानीय भक्तों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे अखंड रामायण का विश्राम होगा। इसके बाद हवन कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन होगा। मंगलवार सुबह भक्तों द्वारा हनुमान जी पर लाल चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया जाएगा। सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां की जाने लगीं।
वहीं ककोर मार्ग पर स्थित संकट मोचन महावीर धाम परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। हनुमान भक्तों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान का रूप धारण किये नन्हे मुन्हे बच्चो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा महावीर धाम से पंजाब नेशनल बैंक वाली गली होते हुये ऊंचा टीला, मुरादगंज तिराह, तहारपुर, मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, चमनगंज मुख्य बाजार होती हुई वापस संकट मोचन महावीर धाम पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा में नवीन दीक्षित, अनुराग शुक्ला, शिवम चौबे, हरिओम तिवारी, हिन्दू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा, अश्वनी पांडेय, ओम बाबू तिवारी, सुरेश चंद्र अवस्थी, प्रशांत मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें