बिधूना। कस्बे में आयोजित बिधूना वॉरियर्स टी-10 प्रतियोगिता में शनिवार को ऐरवाकटरा और मलिकपुर के बीच में मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम के ओपनर बल्लेबाज कासिम के नाबाद 103 रनों की बदौलत टीम ने 49 रनों से मलिकपुर को हराया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऐरवाकटरा की टीम से ओपनर बल्लेबाज कल्लू के 31 रन व कासिम के 103 रनों के बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 147 रनों का लक्ष्य सामने रखा। मलिकपुर की ओर से महज अमन शर्मा ही विकेट हासिल कर सके। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे मलिकपुर के खिलाड़ी ऐरवाकटरा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए।
पंजाबी शाक्य ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। पूरी टीम 98 रनों पर आल आउट होकर पवेलियन लौट गई। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर कासिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान सत्या चक्रवर्ती, सोना ठाकुर, रोहित, राहुल शाक्य, राज त्रिपाठी, सत्यम शाक्य, गौरव गुप्ता, आकाश कश्यप, अंशू गुप्ता, ईशू चक्रवर्ती आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।