फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : सजने व संवरने के लिए देर रात जुटी रहीं महिलाएं

Thu, 09 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 09 एयूआरपी 16 महिला के हाथों में मेहंदी सजातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। करवाचौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखने वालीं सुहागिनें इस खास मौके पर चांद का दीदार करने से पहले सजने संवरने में जुटीं हुई हैं। ब्यूटी पॉर्लर तक फुल हो चुके हैं। जिनको वहां सीट नहीं मिली, वह घर पर ही सखी सहेलियों के साथ सजने का काम कर रहीं हैं। इस दौरान मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी हुई है। देर रात तक मेहंदी लगवाने के लिए सुहागिनों में होड़ मची रही। इस दौरान बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को बाजार और ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं में मेहंदी लगवाने की होड़ लगी रही। जो महिलाएं ब्यूटी पॉर्लर नहीं जाना चाहती, उनके लिए मेहंदी लगाने वालों को घर पर बुला लिया। कई दिन पहले से ही ब्यूटी पाॅर्लर की बुकिंग हो चुकी है। सबसे अधिक फेशियल की डिमांड है। इसमें कई तरह की वैरायटी हैं और सबका चार्ज भी अलग-अलग है। ग्लो के लिए ओ थ्री प्लस, लोटस गोल्ड सिन, सिल्वर, इनकाया आदि फेशियल महिलाएं करा रही हैं।
दिव्या मेकप स्टूडियो की संचालिका दिव्या गुप्ता व राखी ब्यूटी पार्लर संचालिका शिवानी सिंह, मानषी ब्यूटी पार्लर संचालिका मंजू गुप्ता व चंचल गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाओं में प्रोफेशनल फेशियल की मांग भी जबरदस्त है। इसके अलावा इनकाया समेत कई अन्य ब्रांड हैं। इनका फेशियल महिलाएं करा रही हैं। 300 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक मेहंदी रखवाई का चार्ज लिया जा रहा है।

फोटो 09 एयूआरपी 16 महिला के हाथों में मेहंदी सजातीं युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें