औरैया। आरक्षण बढ़ोत्तरी को लेकर करणी सेना ने रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले संगठन कार्यालय पर बैठक कर अपनी प्रतिक्रिया वक्ताओं ने व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो वह लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।
रविवार को करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 10 वर्ष आरक्षण दोबारा लाने एवं पारित करने के विरोध में विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद ककोर मुख्यालय जाकर एडीएम रेखा एस चौहान को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमे उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि आरक्षण को जातिगत आधार पर नहीं बल्कि सभी शोषित, कमजोर व जरूरतमंद लोगो को आरक्षण का प्रावधान करें। तभी जाकर देश का विकास होगा। जिनको आरक्षण की जरूरत नहीं है, उनको आरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
जरूरतमंदो को आरक्षण मिलना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू ठाकुर, प्रदेश सचिव आशू भदौरिया, जिला संयोजक केपी सिंह, शिवम जादौन, गुड्डू चौहान, हरविंद सिंह सेंगर, अमन ठाकुर, प्रबल ठाकुर, हिमांशु भदौरिया, दिग्विजय सिंह चौहान, सत्यम सेंगर, सनी गौर, अंकुश सिंह गौर, हर्ष ठाकुर, योगेश चौहान आदि करणी सैनिक मौजूद रहे।