फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मदीना में निकाह करेंगे करीना और इकराम

Sun, 13 Apr 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। एक-दूसरे को अपना हमसफर चुनने वाली युवती करीना और युवक इकराम का निकाह मदीना में होगा।
विज्ञापन

परिवार की रजामंदी के बाद दोनों ने मदीना जाकर निकाह करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवार के लोग शनिवार को ही रवाना हो गए। निकाह की रस्म 19 अप्रैल को होगी। इस दौरान सभी लोग उमरा भी करेंगे।


दरअसल बाबरपुर कस्बा निवासी उम्मेद अली लकड़ी कारोबारी हैं। उन्होंने अपनी बेटी करीना का निकाह कानपुर के बर्रा छह मोहल्ला निवासी मोहम्मद लुकमान के बेटे मोहम्मद इकराम से तय किया है। सभी रस्में पूरी होने के बाद करीना और इकराम से परिजनों ने उनकी ख्वाहिश पूछी तो दोनों ने अपना निकाह सऊदी अरब के शहर मदीना जाकर करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की खुशी देखते हुए दोनों के परिजनों ने तैयारियां शुरू कर दीं। उम्मेद अली ने बताया कि बच्चों की खुशी में ही उनकी खुशी है। सऊदी अरब के मदीना शहर जाने के लिए दूल्हा-दुल्हन व दोनों पक्षों से करीब 40 लोगों के वीजा बने हैं।
वहां जाकर पहले उमरा किया जाएगा। उसके बाद 19 अप्रैल को निकाह की रस्म होगी। उसके अगले दिन सभी अपने वतन वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें