फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कांवड़ पहले चढ़ाने को लेकर भिड़े कांवड़िये, तीन घायल

Mon, 16 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के बरबटपुर में रविवार सुबह महाशिवरात्रि पर शिवालय में पहले जलाभिषेक करने को लेकर दो कांवड़िये व उनके परिजन आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

लोगों के समझाने के बाद दोनों पक्षों ने जलाभिषेक किया, इसके बाद गांव में जाकर दोबारा दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।
बरबटपुर निवासी श्याम सिंह व अजय सिंह महाशिवरात्रि को लेकर फर्रुखाबाद के सिंगीरामपुर से गंगाजल लेने गए थे। रविवार सुबह कांवड़ के गांव के शिवालय पहुंचने पर दोनों कांवड़ियों व उनके परिजन में आपस में विवाद हो गया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करवाया। इसके पूजा अर्चना करने के बाद दोनों पक्ष गांव में पहुंचकर दोबारा भिड़ गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में आपस में लाठी-डंडे चले। मारपीट में श्याम सिंह, उनके भाई शिव कुमार व अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने अजय सिंह को चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि श्याम सिंह सैफई रेफर किया।
विज्ञापन

अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि मंदिर में विवाद होने के कुछ देर बाद दोनों पक्षों में गांव में पहुंचकर मारपीट हुई है। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें