फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में कन्नौज के सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेला (औरैया)।
थाना क्षेत्र की बेला-बिधूना मार्ग पर कैथावा के पास अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर मौत हो गई।
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र शाहनगर निवासी बलवीर कुशवाहा (38) पुत्र रामशंकर कुशवाहा गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का कार्य करता था। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार सुबह चार बजे सब्जी खरीदने के लिए बिधूना के लिए निकला था। सुबह पांच बजे के करीब वह बेला-बिधूना मार्ग पर कैथावा मोड़ के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई उदयवीर ने पुलिस को बताया कि भाई बिधूना सब्जी खरीदने के लिए आ रहा था। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें