फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंचौसी ने झींझक को हराकर जीता मैच

Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14-मैच का उद्घाटन करते समाजसेवी।संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। प्रीमियर लीग के पहले दिन मेला ग्राउंड में उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कंचौसी यंग स्टार की टीम ने झींझक को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में कंचौसी यंग स्टार के कप्तान अमन राजपूत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। 12 ओवर के इस मुकाबले में झींझक की टीम ने 128 रन बनाए। जवाब में कंचौसी यंग स्टार की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।
यंग स्टार के बल्लेबाज सत्यम ने विजयी शॉट खेलकर कंचौसी यंग स्टार को यह जीत दिलाई। मैच का शुभारंभ समाजसेवी वासु दीक्षित ने किया। इस मौके पर आयोजक टोनू यादव, शेरा यादव, प्रशांत मिश्रा, रवि यादव, टीटू सिंह, गोरे ठाकुर, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें