फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

Sun, 07 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमद भागवत कथा पुराण से पूर्व क्षेत्र में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण कर निकली महिलाओं ने सरोवर से पवित्र जल लेकर धार्मिक स्थल पर कलश की स्थापना करा की। इसी के साथ ही श्रीमद भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन




शनिवार को ग्राम लालपुर, शाहपुर में श्रीमद भागवत कथा पुराण का शुभारंभ पर कस्बे के लोगों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य कलश यात्रा निकाली।  कलश यात्रा भागवत कथा पंडाल से शुरू हुई और पूरे ग्राम का भ्रमण करती हुई  कथा पंडाल पर आकर समाप्त हुई।


कलश यात्रा में ग्राम के सैकड़ों स्त्री पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं गेरुवा वस्त्र धारण कर अपने सिर पर कलश लेकर निकली। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन



तिर्वा से पधारी सरस कथा वाचक नंदनी जी द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा। इस अवसर पर टिल्लू राजपूत, ओमवीर, कल्लू, टीटू, सुगर सिंह, विनोद, मनोज आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें