अजीतमल। क्षेत्र के गांव मौहारी में देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा गांव के मुख्यमार्गों पर भ्रमण करते हुए कथा पंडाल पर जाकर के समाप्त हुई।
गांव मौहारी में देवी मंदिर परिसर में नवरात्र के शुभ अवसर पर आयोजित श्री मदभागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल देवी पंडाल से जगत गुरु निंबार्काचार्य श्रीजी महाराज के कृपापात्र सर्वेश्वर शरण महाराज व नगेंद्र त्रिपाठी के मंत्रोचारण के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा में सर्वप्रथम पीतवस्त्र धारणकर शिववीर सिंह अपनी पत्नी के साथ सिर पर पोथी धारण कर आगे आगे चल रहे थे। बाद में पीत वस्त्र पहनकर पुरुष एवं स्त्रियां अपने-अपने सिरों पर सजे हुए कलश धारण कर चल रहीं थीं तो वहीं बच्चे हाथों में झंडे, भाले, त्रिसूल, तलवार लेकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
कलश यात्रा देवी पंडाल मौहारी से शुरू होकर मुख्य गलियों से होती हुई शाहपुर तुमरिहा, फूलपुर, फुटेकुआं से होती हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में कप्तान सिंह, रामवीर, यशवीर सिंह, शांत कुमार शुक्ल, ओमजी, राहुल सिंह, कृष्णा, मदन सिंह, शिवा, मनोज पांडे, बलवीरसिंह, लक्ष्मी सिंह, नागेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पाल, दिनेश सविता, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।