फोटो 02एयूआरपी14- गांव बिरिया में भक्तों ने कलश यात्रा निकाली।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। गांव बिरिया में मंगलवार को श्रीभद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर व कलश लेकर शामिल हुईं। बैंडबाजों की धुनों और देव गीतों पर भक्त झूमते दिखे। कार्यक्रम संयोजक रवींद्र सिंह तोमर ने बताया कि कथा में आचार्य मीनू शास्त्री जी महाराज प्रवचन देंगेे। भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बलवीर सिंह, अरविंद सिंह, आकाश सिंह, सागर सिंह, एकल सिंह, रामनरेश नागर, आछेलाल नागर, जयपाल, छुन्ना सिंह आदि का सहयोग रहा।