फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधूना- अछल्दा में निकली कलश यात्रा

Fri, 13 Nov 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना अछल्दा में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीमद भागवत ज्ञान की कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण देवी गीत गुनगुनाते रहे।
विज्ञापन


कलश यात्रा पुराना अछल्दा नहर बाजार नेविलगंज रोड होती हुई नहर कोठी पर पहुंची। नहर कोठी में आचार्य महेश चंद्र पांडेय ने पूजा अर्चना कर निचली गंगा नहर से घटों में जल भरवाया। कस्बे की गलियों ने निकली कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। कलश यात्रा में मनोरमा सेंगर , धर्मेंद्र सेंगर, गौरव श्रीवास्तव, हिमांशु सेंगर, दिनेश सिंह सेंगर, पियूष सेंगर आदि मौजूद रहे। हिमांशु ने बताया कि कथा 19 नवंबर तक चलेगी।

बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार- नगर में श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं- पुरुषों ने भाग लिया। सिर पर कलश रखकर देवी गीतों पर भक्तगण झूमते नजर आए। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों रामलीला मैदान बेला रोड से प्रारंभ होकर लोहा मंडी, फीडर रोड, मुख्य भगत सिंह चौराहा से होती हुई कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान में पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें