फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने दिबियापुर के असेनी उपकेंद्र के अवसर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अवर अभियंता पर एमडीआई व गलत रीडिंग फीड करने का आरोप है। वहीं एक्सईएन दिबियापुर ने पुर्वा सुजान के अवर अभियंता को कार्य स्थल पर उपस्थित न मिलने पर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता इं. बृज मोहन ने जारी किए गए आदेश में बताया कि अधिशासी अभियंता दिबियापुर की ओर से 10 जून को जारी किए गए पत्र के क्रम में उपकेंद्र असेनी प्रथम के अवर अभियंता विजय सिंह द्वारा असिस्टेड मीटर रीडिंग कम किए जाने और मीटर रीडरों के साथ मिलकर एमडीआई गलत फीड करने का आरोप लगाया गया है। यही नहीं अवर अभियंता पर मीटर रीडिंग एप में भी गलत फीड किया जाने का भी आरोप है। जिसमें 10 जून को संयुक्त रूप से चैकिंग की गई।



इसमें असेनी उपकेंद्र प्रथम के निकट मैन रोड पर मनीष ऑटो सर्विस पर कटिया का उपयोग करते पाया गया। यही नहीं बहुत अधिक घरेलू कनेक्शन वाणिज्यक उपयोग में पाए गए। यही नहीं दो दिन तक विजय सिंह द्वारा कोई कनेक्शन भी चैक नहीं किया जाना पाया गया। साथ ही न कोई बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके चलते उनका यह कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के अनुसार गंभीर श्रेणी में आता है। जारी आदेश में अधीक्षण अभियंता ने विजय सिंह अवर अभियंता को वसूली में भी लापरवाह पाया। कहा कि अधिशासी अभियंता दिबियापुर की संस्तुति पर उन्हाेंने विजय सिंह अवर अभियंता उपकेंद्र असेनी प्रथम को राजस्व वसूली के सापेक्ष की गई प्राप्ति हेतु शिथिलता तथा विभागीय कार्याें में निष्क्रिय होने का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं एक्सईएन दिबियापुर नेहा प्रकाश ने बेला विद्युत उपकेंद्र पुर्वा सुजान अरुण वर्मा को निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र पर उपस्थित न मिलने पर चेतावनी दी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार का दोबारा कृत्य पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति कर दी जाएगी।




दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक से मारपीट
बिधूना। कस्बा बिधूना के जवाहर नगर नवीन बस्ती निवासी अरबाज अपनी कपड़ा की दुकान से शाम को घर जा रहा था। तभी बीआरसी गली में कुछ लोगों ने उसे पर अचानक हमला कर दिया। इससे अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने दुकानदार अरबाज़ को बचाया। वहीं अरबाज ने जेब में पड़े रुपये भी छीन लेने का आरोप युवकों पर लगाया है। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि युवक के साथ मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें