अनंतराम/अजीतमल। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर देहात स्थित सिद्धार्थ नगर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने हजारों रुपये के सोने के जेवर, नकदी और गैस सिलिंडर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
हरिओम अपनी पत्नी सीता देवी बेटियां वर्षा व अनुष्का और बेटे अंकुश के साथ सिद्धार्थ नगर में रहते हैं। हरिओम अपने परिवार के साथ रविवार को मकान में ताला लगाकर जनपद इटावा गए थे। मंगलवार को जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला। चोर घर से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के बाले, 10 हजार रुपये नकद व गैस सिलिंडर भी ले गए। पीड़ित हरिओम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।