फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ई-रिक्शा में बैग से जेवर पार किए, पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। शादी में शामिल होकर ऑटो से घर लौट रही महिला के बैग से एक युवती ने जेवर व रुपये चोरी कर लिए। आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद पीड़िता ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना के गांव समाधान पुरवा निवासी सुनीता देवी पत्नी राघवेंद्र सिंह अपने पिता जगत सिंह के साथ कस्बा फफूंद के मोहल्ला ताहरपुर में मामा सिपाही लाल की बेटी की शादी में शामिल हुई थीं। रविवार दोपहर वह अछल्दा चौराहे से ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रही थीं। इसी दौरान एक युवती भी उनके बगल में आकर बैठ गई। ख्यालीदास तिराहे पर युवती उतरने लगी तो सुनीता देवी ने अपना बैग खुला देखा। शक होने पर जांच की तो एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी हाफ कंधनी और 300 रुपये पार मिले। सुनीता और उनके पिता ने तुरंत दौड़कर युवती को पकड़ लिया। तलाशी ली तो उसके पास चोरी का जेवर और नकदी बरामद हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। पूछताछ में युवती ने अपना नाम राजस्थान जनपद भरतपुर थाना डीग के गांव चक धरवारी निवासी शिवानी पुत्र ओमप्रकाश बताया। सीओ सिटी सृष्टि सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें