फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Thu, 23 Feb 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल गई। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य साथियों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थनगर बाबरपुर निवासी कैश अपने साथी अर्पित(20) निवासी अशोक नगर बाबरपुर के साथ भाई कैफ को दिल्ली जाने के लिए हाईवे पर छोड़ने आ रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सीएचसी अजीतमल में पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। कैश व कैफ को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। अर्पित की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घायलों के परिजन सैफई चले गए। घायल कैफ ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई कैश को छोड़ने के लिए हाईवे पर आया था। भाई दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं अर्पित के पिता अरविंद ने बताया कि बेटा बीएससी कर रहा था। शाम नौ बजे के करीब वह अपने दोस्त के साथ निकला था। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें