फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवैध खनन कर रही जेसीबी ने बर्बाद की फसल

Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-48-खनन में लगे ट्रैक्टर। स्रोत: वीडियोगैब
विज्ञापन
सहार। क्षेत्र में अवैध खनन कर रही मशीनों ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। किसानों ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र भी दिया है।
विज्ञापन


सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहबाजपुर गांव में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर से खनन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात कुछ लोग जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे थे।
इसी दौरान अधिकारियों के छापे की सूचना मिलते ही आरोपी मशीन और ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों का आरोप है कि भागते समय मशीनों को किसानों के खेतों में दौड़ा दिया गया, इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


मामले में गांव के कई किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। तहरीर देने वालों में महेश कुमार, अरविंद कुमार, दशरथ, छविराम, विशाल राठौर, सोनू दिवाकर, अभिषेक शर्मा, तुलसीराम दिवाकर शामिल हैं। किसानों का कहना है कि मशीनों के खेतों में घुसने से खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं सहार थानाध्यक्ष रमेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-48-खनन में लगे ट्रैक्टर। स्रोत: वीडियोगैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें