फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने तोड़ा क्रॉसिंग का लॉक, ट्रैक बधित

Sat, 09 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
खुली क्रॉसिंग से गुजरती मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अछल्दा(औरैया)। अछल्द रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही जेसीबी मशीन की टक्कर से शुक्रवार को क्रॉसिंग का बूम लॉक टूट गया। जिससे क्रॉसिंग बंद नहीं हो पाया। जिस कारण लगभग एक घंटे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग ठप रहा। बूम तोड़ने वाली जेसीबी मशीन का चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया। मकेनिकल टीम ने बूम लॉक को ठीक किया तब क्रॉसिंग बंद हो सकी। इस दौरान कई एक्सप्रेस ट्रेनों को आउटर पर रोका गया।
विज्ञापन


बूम लॉक टूटने से इंटरलाकिंग सिस्टम फेल हो गया। गेटमैन ने क्रॉसिंग बंद करने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन क्रॉसिंग बंद नहीं हो सकी। क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन लगा रहा। गेटमैन ने तुरंत कंट्रोलर को सूचना दी।

जनसाधारण एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस व भावनगर टर्मिनल एक्सप्रेस को आउटर पर रोका गया। जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने पहुंचकर वाहनों को रोका और धीमी गति से मालगाड़ी को गुजारा गया। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारियों ने वैकल्पिक बूम लगाकर क्रॉसिंग को बंद कराया। इसके बाद धीमी गति से एक-एक करके सुपरफास्ट ट्रेनों को गुजारा गया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग बाधित रहा। क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसएनटी टीम ने पहुंचकर बूम के लॉक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया। देर शाम तक व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें