फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने जरूरतमंदों को बांटीं राशन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिले के न्यायिक अधिकारियों ने दिबियापुर पहुंचकर जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सेंट साईंनाथ इंटरमीडिएट कालेज में राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अपर जिला जज प्रथम औरैया राजेश चौधरी, अपर जिला जज रामनेत, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुरेश कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नेपाल सिंह, तहसीलदार सदर औरैया राजकुमार चौधरी, प्रधानाचार्य अवध मुरारी अग्रवाल, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. विजय आनंद, डॉ. अजय कुमार, सुमन सिंह भदौरिया, लेखपाल अशोक दोहरे एवं भाजयुमो के महामंत्री अमित तिवारी रवि समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएचसी दिबियापुर के स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। पात्र जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित किए गए। अमित तिवारी रवि, कन्हैया पांडेय, रवि शंकर शर्मा, अवनीत तिवारी, कुलदीप कुमार, अनुराग त्रिपाठी, विनोद कुमार, अनुराग तिवारी आदि स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत निधि से 20 लाख की आर्थिक सहायता
औरैया। कोविड -19 से निपटने के लिए जिले के दानदाता खुलकर सामने आ रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक स्थित डीएम कैंप कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने जिला पंचायत निधि से मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में 20 लाख रुपये की चेक डीएम अभिषेक सिंह को सौंपी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने 22 मार्च से लेकर कार्यकाल समाप्त होने तक वेतन व भत्ता कोविड केयर फंड में देने का ऐलान किया। उन्होंने 22 मार्च से लेकर लॉकडाउन लगने के बाद उनका कार्यकाल समाप्त होने तक प्रतिमाह मिलने वाला वेतन व भत्ता मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में देने का ऐलान किया। इस आशय का पत्र भी उन्होंने डीएम को सौंपा। कहा कि यह महामारी देश के लिए बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए समाज के सक्षम लोगों को भी खुलकर शासन का सहयोग करने की जरूरत है। डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें