अजीतमल। कस्बा स्थित सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कहा कि केंद्र में मरीजों को कम दामों पर लगभग हर मर्ज की दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने फार्मासिस्ट सत्यम बाजपेई से दवाइयों की जानकारी ली। क्षेत्रीय प्रबंधक अमित दुबे ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। इस केंद्र से हर वर्ग के लोग लाभांवित होंगे। बताया कि इससे पहले अयाना में केंद्र खोला जा चुका है।