बेला (औरैया)। गांव याकूबपुर में आयोजित छठवीं आछे लाल वर्मा वॉलीबॉल चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल के रोचक मुकाबले में जम्मू क्लब ने आगरा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विधायक रेखा वर्मा ने विजेता व उपविजेता को नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद आगे बढ़ने का मौका प्रदान करता है। इससे पहले लीग मैच में जम्मू ने पैंथर याकूबपुर, मैनपुरी ने इटावा, आगरा ने रूरा, मैनपुरी ने तिर्वा व आगरा ने कानपुर नगर की टीम को परास्त किया।
वहीं, सेमीफाइनल में मुरैना को जम्मू ने पराजित किया। फाइनल मुकाबले में जम्मू क्लब ने आगरा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर रानू पालीवाल, गौरव रघुवंशी, श्याम बाबू यादव, डॉ. नवीन वर्मा, अंबर सिद्दीकी, राजेश राजपूत, राजेश त्रिवेदी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।आयोजक रविंद्र राजपूत ने आभार व्यक्त किया।(संवाद)