फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाखोरी पर अंकुश लगाने को प्रशासन ने कसा शिंकजा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन ने त्योहार के मद्देनजर आलू, टमाटर व प्याज के भावों को नियंत्रित और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले की औरैया, बिधूना, दिबियापुर व अछल्दा की सब्जी मंडियों में थोक और फुटकर के भावों तथा जमाखोरी पर पैनी निगाह रखी जा रही है। प्रतिदिन मॉनीटरिंग हो रही है।
विज्ञापन

इन दिनों बाजार में आलू 35 से 40 रुपये प्रति किलो, टमाटर 50 से 60 रुपये प्रति किलो व प्याज 60 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। तीन दिन पहले प्याज 80 रुपये किलो बिक रहा था। सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्याज के दामों में 20 रुपये प्रति तक की गिरावट आई है। शासन ने त्योहारों के मद्देनजर महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए डीएम को पत्र भेजकर आलू, टमाटर व प्याज के दामों पर नियंत्रण के लिए जमाखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने उद्यान विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी ने बताया कि जिले की चारों मंडियों से प्रतिदिन थोक व फुटकर भाव की जानकारी के साथ थोक विक्रेताओं, किसानों के साथ संपर्क किया जा रहा है। जिले में जमाखोरी की अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। दीपावली के बाद नए प्याज की खुदाई शुरू हो जाएगी। प्याज के दामों में और कमी आएगी। आलू के दामों में गिरावट होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें