फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः पांच किलोमीटर तक जालौन रोड हुई जानलेवा

विज्ञापन
जालौन मार्ग पर बने गड्ढ़ों में भरे बरसात के पानी में घुसकर निकलता वाहन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर में शेरगढ़ घाट यमुना नदी जाने वाला जालौन मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। हालात यह हैं कि पांच किलोमीटर तक इस मार्ग पर छोटे-बड़े लगभग एक सैकड़ा जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। अक्सर दोपहिया व चौपहिया वाहन इन गड्ढों में फंस कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ दिन पहले गिट्टी डाल कर भराए गए गड्ढे फिर से उखड़ गए हैं। इससे मार्ग से गुजरने वालों की जान आफत में बनी हुई है।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की सड़कों की दुर्दशा हो गई है। अधिकांश सड़कों की गिट्टी उखड़ गई है, कहीं पर सड़क किनारे से कट गई और गहरे गड्ढे हो गए हैं। सबसे बुरा हाल इन दिनों जालौन मार्ग का है। शहर के शेरगढ़ घाट को जाने वाले मार्ग पर पांच किलोमीटर तक गड्ढे ही गड्ढे हैं।
इन पर चलना दूभर हो गया है। बारिश का पानी गड्ढों में भरे होने से गहराई का अंदाजा नहीं रहता। इससे वाहनों के पहिए जाते ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बता दें कि सावन मास होने के चलते इस मार्ग पर ऐतिहासिक देवकली मंदिर होने से आवागमन अधिक रहता है।
विज्ञापन

ऐसे में यहां जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग अभिषेक यादव ने कहा कि अभी पिछले ही माह गड्ढों में गिट्टी से भराई कराई गई थी। इस मार्ग पर भारी वाहनों का लोड ज्यादा होने के कारण फिर से गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन्हें एक-दो दिन में दुरुस्त करा दिया जाएगा।

यमुना नदी पुल की जर्जर सड़क। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें