फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रात में नौरी गांव आए जल शक्ति मंत्री बोले, मूलभूत सुविधाओं से होगा लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाढ़ प्रभावित गांव नौरी राजपुर पहुंचे। लोगों के साथ उन्होंने संवाद किया। यहां मौजूद अधिकारियों को मंत्री ने मूलभूत सुविधाओं से गांव को लैस करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यहां डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बाढ़ के चलते ऊंचे स्थान पर बसाए गए ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन, सड़क, जल निकासी समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं देने के लिए दो माह की ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने जल शक्ति मंत्री को आश्वस्त किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों को इस दौरान कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें