फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जयपुरी रजाई और कश्मीरी शॉल बने पसंद

Tue, 23 Dec 2025 06:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। दोबामाफी गांव में चल रहे मासिक मेले में इन दिनों खरीदारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह से सर्दी बढ़ने के साथ ही मेले में गर्म व ऊनी वस्त्रों की मांग में तेजी आई है।
विज्ञापन

इन दिनों जयपुरी रजाई व कश्मीरी शॉल की बिक्री में इजाफा हो रहा है। मेले में यूपी-हरियाणा हैंडलूम की दुकान लगाए फखरुद्दीन ने बताया कि उनकी दुकान पर शॉल, कंबल, स्वेटर, ऊनी चादरें, कालीन और रजाई सहित गर्म कपड़ों की कई आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है।
खरीदार सबसे अधिक जयपुरी रजाई और कश्मीरी शॉल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जयपुरी रजाई हल्के वजन के साथ बेहतर गर्माहट और कश्मीरी शॉल की कोमलता व खूबसूरती लोगों को खूब लुभा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें