बिधूना। शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से छह साल तक शारीरिक संबंध बनाने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि पीड़िता के पति की सात साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उसने अपने देवर पर छह साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की। आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी देवर को मुखबिर की सूचना पर बिधूना-भर्थना मार्ग पर चिरूकुंआ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। संवाद