अछल्दा (औरैया)। रेलवे क्रासिंग पार कर रहे ट्रक में तकनीकी खराबी आने से वह क्रासिंग पर ही खड़ हो गया। जिसके चलते अछल्दा फफूंद मार्ग पर जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा। फिर जेसीबी मशीन से ट्रक को हटवाकर मार्ग चालू कराया गया।
दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर शाम साढ़े आठ बजे के करीब बिधूना की ओर जा रहे ट्रक में खराबी आ गई। लोगों ने ट्रक को धक्का मारकर किनारे करने का प्रयास किया लेकिन ट्रक लोड होने के कारण हिला भी नहीं। सूचना पर आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। वहीं थाना अछल्दा पुलिस भी मौके पर पहुंची।