फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बार-बेंच में सामंजस्य से त्वरित न्याय दिलाना संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनमानस को समय पर न्याय दिलाने के लिए बार-बेंच में सामंजस्य की आवश्यकता रहती है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी कर्तव्य है कि वह नए युवा वकीलों को सही मार्ग दर्शन देकर उन्हें अनावश्यक कार्यों से दूर रहने का रास्ता दिखाएं।
विज्ञापन


यह विचार इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने जनपद न्यायालय भ्रमण के दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से हुई वार्ता के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में व्यक्त किए। न्यायमूर्ति ने ककोर मुख्यालय पर नई न्यायालय परिसर व आवास स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना व्यक्त करते हुए वकीलों को पर्याप्त सुविधाएं मिलने का भरोसा दिलाया।
न्यायमूर्ति ने परिवार न्यायालय के बाहर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा स्थापित शिशु देखभाल एवं स्तनपान कक्ष का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद न्यायालय परिसर में संचालित सभी न्यायालयों का निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम का जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी, महामंत्री शैलेश कुमार चतुर्वेदी उर्फ पप्पल, पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी व सुनील दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर शर्मा आदि ने न्यायमूर्ति व जिला जज का बुके देकर स्वागत किया। इसके पूर्व जिला जज ग्रीश कुमार वैश्य, अपर जिला जज मनराज सिंह, संजय कुमार सिंह, स्वाति चंद्रा, सीजेएम जीवक कुमार सिंहआदि ने भी न्यायमूर्ति का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें