फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में षोडषी जली, ताऊ पर लगाया जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के बोड़ेपुर में संदिग्ध हालात में एक किशोरी झुलस गई। युवती को सीएचसी से हालत रेफर कर दिया गया है। इस मामले में उसने अपने ताऊ पर ही जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बोड़ेपुर में सुमन (16) पुत्री जगदीश रविवार शाम आठ बजे के करीब अपने मकान में संदिग्ध हालत में झुलस गई। आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जगदीश फेरी लगाने का काम करते हैं। रविवार को उसके माता-पिता काम से बाहर गए थे। वह घर में अपने भाई गुलाब के साथ थी। रविवार की शाम उनका अपने ताऊ से मकान से निकासी को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसके ताऊ ने उसके भाई गुलाब को पहले मारा-पीटा बाद में उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। माता-पिता को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने बताया है कि किशोरी गंभीर रूप से झुलसी है। माता पिता की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। सुमन ने जो आरोप लगाया है उसकी जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें