फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिनभर रुक-रुक होती रही बारिश, उमस से राहत

Thu, 06 Jul 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। शहर में दिनभर भर रुक -रुक कर बारिश होती रही। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को निकलने में असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि तापमान गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

इस बार मानसून अच्छा रहने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है। खेती-किसानी के लिहाज से यह मौसम मुफीद हो गया है। धान के किसान खेतों में रोपाई करने में जुट गए हैं। बुधवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव होने से दुपहिया, पैदल सवारों को निकलने में असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी तरह सुरान से जैतापुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर जलभराव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में जलभराव रहा। पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे थे। बुधवार को हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार मानसून अच्छा रहेगा। धान के किसानों के लिए यह मौसम मुफीद है। अगले दो दिन तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें